फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hailstorms in Kotkhai have caused significant damage to apple orchards

Rampur Bushahar News: कोटखाई में ओलों की मार से सेब को बगीचों को भारी नुकसान, चिंतित बागवान

Fri, 05 Jun 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हेलनेट और टूटे पौधों को ठीक करने में जुटे बागवान
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त सेब के पौधों और टूट चुकी जालियों को दुरुस्त करने में जुटे बागवान

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। पिछले सप्ताह हुई भारी ओलावृष्टि ने कोटखाई क्षेत्र के बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। ओलावृष्टि से सेब की फसल, पौधों और ओलावृष्टि रोधी जालियों (हेलनेट) को काफी नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से थरोला और खनेटी पंचायत में सेब के बगीचों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के बाद बागवान क्षतिग्रस्त सेब के पौधों और टूटे हेलनेट को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। कई स्थानों पर हेलनेट के क्षतिग्रस्त होने से सेब के पौधों को भी नुकसान हुआ है। जिन बगीचों में ओलावृष्टि रोधी जालियां नहीं लगी थीं, वहां फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर फसल लगभग पूरी तरह तबाह हो गई है। बागवानों का कहना है कि इस वर्ष पहले ही सेब की फसल अपेक्षाकृत कम थी। ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ओलों की मार से फलों के साथ-साथ पौधे भी प्रभावित हुए हैं। इससे आने वाले समय में उत्पादन पर असर पड़ सकता है। स्थानीय बागवानों ने सरकार और उद्यान विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वेक्षण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित बागवानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। बागवानों ने उद्यान केंद्रों के माध्यम से आवश्यक दवाइयां और सहायता उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया है। यह सहायता पौधों को बीमारियों और अन्य नुकसान से बचाने में मदद करेगी। बागवानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते राहत और सहायता नहीं मिली, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वर्ष पहले से ही कम फसल के कारण उनकी आय प्रभावित हुई है। ओलावृष्टि ने उनकी आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया है। भविष्य में सेब उत्पादन पर पड़ने वाले असर से भी वे चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article