फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gumma-Baaghi road turns into swamp

Rampur Bushahar News: गुम्मा-बाघी सड़क दल-दल में तब्दील

Sun, 11 Aug 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खलटूनाला से दलवाग तक सड़क की दशा दयनीय, ग्रामीणों मेें रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहडू। गुम्मा-बाघी सड़क खलटूनाला से दलावग तक दल-दल में तब्दील हो गई है। सेब सीजन आरंभ हो गया है। ऐसे में सड़क की खराब हालत के चलते क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मशीने लगाकर सड़क पर मिट्टी डाली जा रही है। इससे मार्ग पर दल-दल बन गया है।


स्थानीय निवासी अशोक जस्टा, विजय भारद्वाज, सुशील कदशोली, विकास कालटा, संजीव राजटा, शारिक भिकटा ,राजीब डोटका, बानु लाल, रितेश चौहान, संजीव चौहान, जय जिंटा, प्रदीप भोलटा, सोनू, रिकी राजटा, सुनील बामटा, चंदन धांटा, राकेश लाइक, सुनील चौहान, अनिल हांगटा ने कहा कि गुम्मा-बाघी सड़क उभादेश क्षेत्र की छह पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। मार्ग पर खल्टूनाला से दलावग तक सड़क की स्थिति दयनीय है। सड़क पूरी तरह से दलदल में बदल गई है। जब मुख्य सड़क के ऐसे हालात हैं तो गांवों की लिंक सड़कों की हालत कैसी होगी। इस सड़क से बाघी, रत्नाड़ी, बघाल, चौगन कुलटी, नगान व क्लबोग पंचायत के लोग लाभान्वित होते हैं। क्षेत्र में लाखों सेब की पेटियों का कारोबार होता है। सेब सीजन से पहले सड़क की हालात को सुधारने के लिए काेई भी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने मांग उठाई कि शीघ्र ही खलटूनाला से दलावग तक सड़क पर पत्थर का गटका डाला जाए, ताकि गाड़ियां फिसलन से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क की दशा ठीक नहीं की गई तो ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed