{"_id":"687a214b4f9203489f021889","slug":"guidance-given-to-students-at-rikangpio-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-139525-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
रिकांगपिओ महाविद्यालय में परीचय सभा के दौरान मौजूद छात्र छात्राएं और शिक्षक। स्रोत : कॉलेज प्रश
Link Copied
परिचय सभा का आयोजन, वक्ताओं ने कई विषयों की जानकारी दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को परिचय सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. कुशाल शर्मा, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का विभिन्न विषयों पर परामर्श और मार्गदर्शन किया गया। अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. ज्ञान चंद शर्मा ने कला संकाय के विद्यार्थियों को विषय संयोजन, चयन और कला संकाय में कॅरिअर विकल्प के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. मोहित प्रकाश ने वाणिज्य विभाग में उपलब्ध विषय संयोजन व चयन, वाणिज्य व व्यापार के क्षेत्र में अवसरों के बारे में जानकारी दी। रसायन शास्त्र के प्राध्यापक अनिल सिंह नेगी ने महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में उपलब्ध विषय संयोजन व चयन, विज्ञान संकाय में स्नातक विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर में उपलब्ध सेवा क्षेत्रों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई। कंप्यूटर साइंस के प्राध्यापक इंद्र भगत नेगी ने बीसीए और पीजीडीसीए संकाय में उपलब्ध और पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी। भूगोल विभाग के प्राध्यापक धर्मकीर्ति नेगी, विनोद नेगी और प्रो. जनक नेगी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. उत्तम चौहान ने महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से समय-समय पर आयोजित की जाने वाली सह अकादमिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।