फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Guidance Bureau established for students in Rampur College

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में छात्रों के लिए स्थापित किया गाइडेंस ब्यूरो

Mon, 22 Jul 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया और कक्षाओं के बारे करेंगे जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में सोमवार को तीन दिवसीय प्रवेश परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रामपुर कॉलेज में छात्रों के लिए गाइडेंस ब्यूरो स्थापित किए गए हैं। इसके माध्यम से छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया और कक्षाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष बीए, बीकॉम और बीएससी सहित अन्य विषयों छात्रों को महाविद्यालय से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, आरएंडआर और शारीरिक शिक्षा के स्वयंसेवकों ने छात्रों को सहायता प्रदान की। प्रथम वर्ष के 50 विद्यार्थियों को महाविद्यालय का भ्रमण करवाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि परामर्श कार्यक्रम छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें छात्र अपने भविष्य के लिए सही दिशा में बढ़ सकें। उन्होंने छात्रों को अध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट इंडक्शन एंड काउंसलिंग कमेटी के सदस्य प्रो. राजेश नेगी, प्रो. जितेंद्र साहनी, प्रो. ईश्वर नेगी, प्रो. अनुराधा, प्रो. योजना ठाकुर, डॉ सविता नेगी, डॉ विपिन शर्मा, डॉ सतपाल, प्रो. रंजू नेगी और प्रो. पुष्पा ने छात्रों को प्रेरित किया।
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed