फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Grievance Redressal Committee meeting going on inside, slogans for road restoration being raised outside

Rampur Bushahar News: अंदर चल रही शिकायत निवारण समिति की बैठक, बाहर लग रहे सड़क बहाली के नारे

Mon, 29 Jul 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
शिकायत निवारण समिति की बैठक पर आनी के विधायक का प्रहार
विज्ञापन


कहा, जो बैठक सेब सीजन से पूर्व होनी चाहिए वह सेब सीजन के दौरान

हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। सोमवार को एसडीएम सभागार आनी में एक तरफ शिकायत निवारण समिति की बैठक चल रही थी, तो वहीं दूसरी ओर विधायक लोकेंद्र कुमार गाडाडीम क्षेत्र के लोगों के साथ सड़क बहाली को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सवा साल पूर्व पुनन-गाडाडीम सड़क का लोकार्पण तत्कालीन सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया था। क्षेत्र की जनता को नियमित बस चलाने की बातें हुईं। महज दो दिन बस चलाने के बाद सड़क पर सवा साल बाद भी बस चलाना तो दूर यहां गिरा डंगा तक विभाग नहीं लगा पाया है। उन्होंने कहा कि गाड और डीम गांव के बीच पिछली बरसात के समय डंगा गिर गया था, लेकिन आजतक विभाग डंगा लगाने में नाकाम साबित हुआ है। सड़क घरद्वार होते हुए भी गाडाडीम की जनता डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर रोजमर्रा के कार्य निपटानेे को मजबूर है। क्षेत्र के सुरेश कुमार का कहना है कि डंगा गिरने से यहां कोई बस सुविधा जनता को नहीं मिल पाई है। इससे गाड, डीम, शिकारी, रबाच, नौतोड़, डाबरकोट, ठहारवी, पनखड़, घुहांटी और खनेरी आदि गांव की जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास कई मर्तबा डंगा लगाने की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक क्षेत्र की जनता की किसी ने भी सुध लेना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन


बॉक्स

शिकायत निवारण समिति पर उठाए सवाल

विधायक लोकेंद्र कुमार ने आनी में आयोजित शिकायत निवारण समिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण की जो बैठक सेब सीजन से पूर्व होनी चाहिए थी, वह सीजन के दौरान हो रही है। उन्होंने कहा कि बीती बरसात में आनी के कई परिवार उजड़ गए और क्षेत्र में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। आनी कस्बे में हुए भूस्खलन का सारा मलबा खड्ड किनारे लगा दिया है। इससे भारी तबाही हो सकती है। विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी। आनी के नालदेरा में बीती बरसात से क्षतिग्रस्त खड्ड के किनारे तटीकरण होना था, जो आज तक नहीं हुआ। बीती बरसात के समय की क्षतिग्रस्त सड़कें और डंगे आज तक नहीं लग पाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed