{"_id":"628e79309641ae5dd725ebd8","slug":"green-signal-to-the-construction-of-jalodi-jot-tunnel-rampur-hp-news-sml41004879","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोड़ी जोत टनल के सर्वे की डीपीआर बनाने को जल्द मिलेंगे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोड़ी जोत टनल के सर्वे की डीपीआर बनाने को जल्द मिलेंगे ठेकेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी की 90 हजार की जनता को लाभान्वित करने वाले जलोड़ी जोत टनल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने तकनीकी मूल्यांकन में दो कंपनियों का चयन कर लिया है।
अब दोनों कंपनियां वित्तीय मूल्यांकन की प्रक्रिया से गुजरेंगी और इसके बाद टनल निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा। इससे क्षेत्र की जनता को आने वाले वर्षों में टनल की सौगात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। बीते वर्ष टनल के सर्वे की डीपीआर बनाने के लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किया था लेकिन मंत्रालय ने मापदंडों को पूरा नहीं करने पर सभी को रिजेक्ट कर दिया था।
केंद्र सरकार के सहयोग बनने वाली 4.200 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण आनी के खनाग से बंजार के सजवाड़ के लिए होगा। इसके बनने से आनी की 69 पंचायतें और दो नगर पंचायत की करीब 90 हजार की जनता साल भर जिला मुख्यालय कुल्लू से जुड़ सकेंगी।
विज्ञापन
वर्तमान में जलोड़ी दर्रे में सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी के कारण करीब चार महीने तक लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। ऐसे में लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना आवाजाही करनी पड़ती है। इसके अलावा बंजार क्षेत्र के लोगों को अपने रिश्तेदारों के यहां आने-जाने की भी सुविधा मिलेगी।
यही वजह है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस टनल के निर्माण की मांग कर रही है और यह मामला चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दों में से एक रहता है। दो कंपनियों के तकनीकी मूल्यांकन प्रक्रिया को पार करने पर उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में टनल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
उधर, एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईन केएल सुमन का कहना है कि बीते रोज चार ठेकेदारों में से दो ठेकेदार महत्वपूर्ण प्रक्रिया तकनिकी मूल्यांकन से क्वालीफाई होकर वित्तीय मूल्यांकन के लिए प्रवेश हुए हैं। उम्मीद है इस बार यह कार्य सिरे चढ़ जाएगा।
- संवाद