{"_id":"66d45acb12ea4a27b80d5ed3","slug":"grand-event-of-freshers-day-in-government-college-seema-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-121112-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश
विज्ञापन
सीमा कालेज में फ्रेशर दिवस पर प्रस्तुति देती छात्राएं
राजकीय महाविद्यालय सीमा में फ्रेशर दिवस का भव्य आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा के कन्या छात्रावास ने रविवार को फ्रेशर दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण छात्रावास की नई छात्राओं का परिचय और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाट्य कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने सभी अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों को पारंपरिक व्यंजनों का स्वादिष्ट भोजन परोसा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत ने छात्राओं की प्रतिभा और आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक धरोहर से भी जोड़ते हैं।