फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gram Sabha organized in Rampur's Devthi Panchayat

Rampur Bushahar News: गांव की सरकार का नशे पर प्रहार, नशा मुक्ति की ली शपथ

Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabha organized in Rampur's Devthi Panchayat
देवठी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
देवठी में नशे के सेवन और अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की देवठी पंचायत में प्रधान दीप कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। वहीं, पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ग्राम सभा में तकलेच पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक नोखी राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति नशे का सेवन करते या नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रशासन को तुरंत सूचित किया जाएगा। प्रधान दीप कुमार ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से नशा मुक्त, जागरूक और स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे। ग्राम सभा के दौरान पंचायत की बेटी श्वेता पुत्री लोखीराम और अनीता को नीट में सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया। प्रधान दीप कुमार सहित प्रतिनिधियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पंचायत में विकास कार्यों का खाका किया तैयार
15/20 घाटी की दुर्गम पंचायत कूट में भी प्रधान सुषमा नेगी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पंचायत सचिव, उपप्रधान, तकनीकी सहायक, विभिन्न विभागों से उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुझाव रखे।

देवठी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक

देवठी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक

देवठी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक

देवठी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article