{"_id":"6abe3694a7318335800f67ac","slug":"gram-sabha-in-bhadawali-panchayat-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171188-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भड़ावली पंचायत में ग्रामसभा 4 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भड़ावली पंचायत में ग्रामसभा 4 अक्तूबर को
विज्ञापन
अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने, नशा निवारण, स्वच्छता, विकास कार्यों पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत में 4 अक्तूबर को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज की अध्यक्षता में ग्रामसभा होगी। इसमें पंचायत क्षेत्र से जुड़े विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा 4 अक्तूबर को पंचायत कार्यालय भड़ावली में होगी। पंचायत ने क्षेत्र के सभी लोगों से ग्रामसभा में उपस्थित होने का आग्रह किया है। ग्रामसभा के एजेंडे में कार्रवाई की पुष्टि के साथ मुख्यमंत्री अपना परिवार-सुखी परिवार योजना पर चर्चा शामिल है। इसके अलावा वीबीजी-राम योजना के तहत वर्ष 2027-28 में किए जाने वाले कार्यों, राजपुरा परियोजना को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने, टीडी प्रदान करने और नशा निवारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। ग्रामसभा में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को लेकर चर्चा, पात्र लोगों की पेंशन लगाने और पंचायत क्षेत्र से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। पंचायत प्रधान ने कहा कि यदि ग्रामीणों के पास कोई अन्य महत्वपूर्ण विषय है तो उसे ग्राम सभा के दौरान रखा जा सकता है। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न महिला और युवक मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग, राजस्व विभाग और खंड विकास अधिकारी को भी सूचित किया गया है। पंचायत ने ग्रामीणों से अधिक-से-अधिक संख्या में बैठक में भाग लेने और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखने का आह्वान किया है।