फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   gpat exam passes by 18 bpharmacy college rohru

फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू के 18 छात्रों ने पास की जीपैट

Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। राजकीय फार्मेसी कॉलेज के 18 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया जीपैट (ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऑल इंडिया जीपैट परीक्षा नौ अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें देश भर के 50,508 छात्रों ने परीक्षा दी थी। बी फार्मेसी कॉलेज रोहडू़ के बैच 2018-2022 से चौदह छात्रों, बैच 2019-2023 से तीन छात्रों और बैच 2017-2021 से एक छात्र ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों रजत, शीना, शगुन, शिखा गोस्वामी, अंकिता भाटिया, कृतिका, स्मृति, रितिका, पुनीत, वर्षा, स्वाति, हर्ष, दीपांशु, शुभम, अंजना, मोहित, सुरजीत और नितेश शामिल हैं। इसमें रजत ने ऑल इंडिया जीपैट में 175वां रैंक, शीना ने 182वां रैंक और शगुन रांगड़ा ने 201वां रैंक हासिल किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्रों को बधाई दी है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी एवं सहायक आचार्य रनीव ठाकुर ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed