Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Governor Kavinder Gupta visited the Nathpa Jhakri Hydroelectric Project

Rampur Bushahar News: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना का दौरा

Fri, 13 Nov 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Governor Kavinder Gupta visited the Nathpa Jhakri Hydroelectric Project
एनजेएचपीए झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर राज्यपाल को जानकारी देते हुए। स्रोत : परियोजना प्रब
. परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने परियोजना की कार्यप्रणाली से करवाया अवगत
विज्ञापन

. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन लिमिटेड की ओर से संचालित 1500 मेगावाट नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की परिचालन दक्षता, तकनीकी प्रगति और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में इसके योगदान की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल कीं।परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक राजीव कपूर ने राज्यपाल को परियोजना की विद्युत उत्पादन क्षमता, परिचालन उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जलविद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण और अत्याधुनिक उपकरण पहले विदेशों से आयात किए जाते थे, लेकिन अब इनका निर्माण देश में ही किया जा रहा है। यह स्वदेशी विनिर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राज्यपाल ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों के माध्यम से देश स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का देश में निर्माण होना आयात पर निर्भरता कम करने और भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जलविद्युत ऊर्जा स्वच्छ भविष्य का अभिन्न अंग है और हिमाचल प्रदेश में इसके उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का प्रभावी दोहन राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ सतत विकास और आर्थिक समृद्धि को भी गति दे सकता है। उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी जैसी परियोजनाएं देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका अदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed