फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Government should issue old pension notification soon

पुरानी पेंशन की अधिसूचना शीघ्र जारी करें सरकार : यूनियन

Mon, 10 Feb 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Government should issue old pension notification soon
आनी में विभिन्न मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष जताते विद्युत बोर्ड के कर्मचारी। संवाद
बिजली बोर्ड के कर्मियों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन


प्रदर्शन के माध्यम से लंबित मांगों को पूरा करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राज्य विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन आनी यूनिट के कर्मचारियों ने सोमवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला। यूनियन के मुख्य संगठन सचिव जेआर शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन के जरिये कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की अधिसूचना तुरंत जारी करने की मांग उठाई है। वहीं, 1030 पदों पर टीमेट की भर्ती करने और इंजीनियरिंग के 51 और चालकों के 81 पदों को बहाल करने की मांग उठाई है। रेशनलाइजेशन, केंद्रीयकरण और 700 सरप्लस आदेशों को रोकने की मांग की गई। इस अलावा कर्मियों ने मांग उठाई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लाभ एक जनवरी, 2016 के वेतनमान का एरियर तुरंत जारी किया जाए। एमओयू 2010 में कोई बदलाव न किया जाए। भूमि या बिजली बोर्डों की बिक्री न की जाए। बकाया राशि का भुगतान तुरंत किया जाए। स्मार्ट मीटरिंग की गलत नीति को रोका जाए। कैग रिपोर्ट में 1800 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई है, जबकि 500 रुपये का मीटर कार्यशील स्थिति में है, फिर भी बिना हिमाचल प्रदेश के लोगों की सलाह के उसे बदला क्यों जा रहा है। यूनियन के कर्मचारियों का कहना है कि यही वजह है कि उन्होंने इस विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया है। इस मौके पर निर्मला ठाकुर, आरती, ईशर जॉन, लायक राम, राजेंद्र, गुलाब कटोच, उत्तम, रचना, ट्विंकल, बबलेश, पवन और अंकुश सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed