फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Government should immediately pay the dues of pensioners

Rampur Bushahar News: पेंशनरों की देय बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करे सरकार

Wed, 22 Jan 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government should immediately pay the dues of pensioners
प्रदेश  पैंशनर्ज एसोसिएशन  के  सयुंक्त  सचिव  रवीन्द्र  चंदेल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रवींद्र चंदेल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सेवानिवृत्त पेंशनरों के लाखों रुपये की लंबित बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाए। पेंशनरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए राज्य के पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आगामी वर्ष 2025 के बजट में पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों की अदायगी के बारे में विशेष प्रावधान किया जाए, जिससे पेंशनरों को लंबित वित्तीय देनदारियों की अदायगी हो सके। उन्होंने आग्रह किया है कि पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निदान के लिए जेसीसी का गठन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रदेश सरकार पेंशनरों की लंबित वित्तीय मांगों की निरंतर अनदेखी कर रही है, यह न्यायोचित नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed