{"_id":"69415847aead6a0bd601aaf8","slug":"government-employees-pensioners-and-workers-are-against-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-150198-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कर्मचारी, पेंशनर और श्रमिक विरोधी : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कर्मचारी, पेंशनर और श्रमिक विरोधी : महासंघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ और प्रदेश पेंशनर महासंघ ने पेंशनर दिवस पर सभी पेंशनरों को बधाई दी है। साथ सभी पेंशनरों से एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के उत्तरी क्षेत्र के प्रभारी विपन डोगरा ने कहा कि सरकार कर्मचारी, पेंशनर और श्रमिक विरोधी है। कर्मचारियों और पेंशनरों को अभी केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है, न ही 2016 से संशोधित वेतनमान का बकाया एरियर अदा किया गया है। जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग भी लागू होना है। अभी तक 2016 से भत्ते भी संशोधित नहीं हुए हैं। पेंशनरों और कर्मचारियों को पिछले दो साल से मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कर्मी, मिड-डे मिल वर्कर अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से इन छोटे कर्मचारियों और पेंशनरों की न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के उत्तरी क्षेत्र के प्रभारी विपन डोगरा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अखिल भारतीय मंत्री चमन लाल कलवान, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार, प्रदेश सह महामंत्री नरेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश पेंशनर महासंघ क अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, महामंत्री बृज लाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र भंगालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लाल शर्मा, प्रदेश सलाहर नंद लाल शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत राणा मौजूद रहे।