फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Government College Rampur, Central Students Union, Oath Taking Ceremony, Shimla

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में नवनियुक्त कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की ली शपथ

Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government College Rampur, Central Students Union, Oath Taking Ceremony, Shimla
राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में केंद्रीय छात्र संघ सत्र 2024 -25 की नई कार्यकारिण
कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में शनिवार को केंद्रीय छात्र संघ सत्र 2024-25 की नई कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। डॉ. गोपीचंद नेगी ने महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक संवैधानिक लोकतंत्र प्रणाली है, जो शैक्षणिक संस्था में शैक्षणिक माहौल, भाईचारा और नेतृत्व के गुणों का विकास करती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों में अध्यक्ष विकास ठाकुर, उपाध्यक्ष साक्षी, पल्लवी को सचिव और यशिका को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलवाई। डॉ. अनुराधा कनैन ने कक्षा प्रतिनिधि, कला संकाय, प्रथम वर्ष, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलवाई। प्रो. प्रोमिला ठाकुर ने कक्षा वाणिज्य, विज्ञान, बीसीए और बीवॉक के प्रतिनिधियों को शपथ दिलवाई। डॉ. आशा गर्ग ने विभागीय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रथम और तृतीय सत्र को शपथ दिलवाई। डॉ. जितेंद्र साहनी ने विभागीय प्रतिनिधि कला संकाय प्रथम, तृतीय सत्र को शपथ दिलवाई। डॉ. राजेश ने रोवर-रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों को शपथ दिलवाई। नेशनल कैडेट कॉर्प, ईको क्लब, भूगोल समिति के प्रतिनिधियों को डॉ. शिवालि ठाकुर ने शपथ दिलवाई। केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष विकास ठाकुर ने कहा कि वे महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के हितों में कार्य करेंगे। प्रशासन और छात्रों के बीच समन्वय और मित्रता का भाव स्थापित करेंगे। विद्यार्थियों के साथ कभी भी पक्षपात नहीं किया जाएगा। कभी भी अपने अध्यक्ष पद का दुरुपयोग नहीं करेंगे और प्रशासन के साथ मिलकर छात्र हितों में कार्य करेंगे।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने अध्यक्ष विकास ठाकुर को केंद्रीय छात्र संघ सत्र 2024-25 कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी। कॉलेज प्राचार्य ने महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की नई कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्यों को बधाई दी। नई कार्यकारिणी में लड़कियों की भागीदारी ज्यादा रही, जिस पर प्राचार्य ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी से उम्मीद की जाती है कि वे अपने महाविद्यालय और क्षेत्र के साथ साथ देश का नाम रोशन करेंगे। डॉ. अनुराधा कन्नन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में केंद्रीय छात्र संघ सत्र 2024 -25 की नई कार्यकारिण

राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में केंद्रीय छात्र संघ सत्र 2024 -25 की नई कार्यकारिण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed