{"_id":"6ab52275d6e30723350efc9b","slug":"government-at-the-village-doorstep-program-in-jagatkhana-on-september-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170630-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जगातखाना में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 30 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जगातखाना में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 30 सितंबर को
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल के अंतर्गत जगातखाना में 30 सितंबर को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। एसडीएम जगदीप सिंह राठौर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याएं, शिकायतें और विकास संबंधी मांगें सीधे प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम में कुशवा, बक्खन, सरघा, जगातखाना, तुनन, खरगा, कशोली, ब्रौ और पोशना पंचायतों के लोग शामिल होंगे। ग्रामीण सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास कार्यों और अन्य जन सुविधाओं से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। निरमंड उपमंडल प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए हैं।