{"_id":"69623710fac1d21ebf04746b","slug":"giriganga-river-in-theog-preparations-for-religious-rituals-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-151958-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गिरिगंगा तट पर मकर संक्रांति पर स्नान की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गिरिगंगा तट पर मकर संक्रांति पर स्नान की तैयारियां शुरू
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
ठियोग उपमंडल के गिरीगंगा में मकर सकांति के स्नान को लेकर तैयारियां हुई शुरू। संवाद
Link Copied
सुरक्षा और यातायात के किए पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ठियोग (रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति पर ठियोग के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गिरिगंगा तट पर पवित्र स्नान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। गिरिगंगा नदी के तट पर मकर संक्रांति के दिन होने वाले पवित्र स्नान के लिए प्रशासन और देवता कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। माघ की संक्रांति पर देवता भृगेश्वर के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और श्रद्धालु गिरिगंगा में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान हरि राम भारद्वाज ने बताया कि आयोजन को लेकर प्रशासन के सहयोग से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गिरिगंगा के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठियोग से गिरिगंगा तक अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था भी की जा रही है। मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद श्रद्धालु देवता भृगेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। साथ ही भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखें और निर्धारित नियमों का पालन कर आयोजन को शांतिपूर्ण और सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।