फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ghat of Satluj river will be improved with 2.24 crores

Rampur Bushahar News: गंगा की तर्ज पर सतलुज नदी का 2.24 करोड़ से संवरेगा घाट

Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ghat of Satluj river will be improved with 2.24 crores
रामपुर में सतलुज नदी किनारे 2.24 करोड़ से तैयार हो रहा घाट। संवाद
नगर परिषद और जल शक्ति विभाग एक सप्ताह में तैयार करेंगे डीपीआर
विज्ञापन


घाट में लगेंगी रेलिंग, लाइटें और बेंच, शौचालय का भी होगा निर्माण
गंगा की तर्ज पर सतलुज किनारे पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर सकेंगे लोग

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। रामपुर में सतलुज नदी किनारे घाट का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। जल्द ही इस घाट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। नगर परिषद और जल शक्ति विभाग घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर डीपीआर तैयार करने में जुट गए हैं, जो जल्द ही शहरी विकास विभाग को भेजी जाएगी। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को गंगा की तर्ज पर सतलुज नदी किनारे पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करवाने की सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर आने वाले लोगों को यहां कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-तीन में 2.24 करोड़ रुपये की लागत से सुंदर घाट का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग अंतिम चरण में है। इस राशि से सतलुज नदी किनारे 40 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य किया गया है, जबकि कुछ कार्य अभी शेष है। इस वर्ष जनवरी में जल शक्ति विभाग ने यह कार्य शुरू किया था। घाट बनने के बाद अब यहां सुरक्षा के लिहाज से रेलिंग लगाने, बैंच, लाइटें और शौचालय का निर्माण होना अभी शेष है।
आज शहरी विकास विभाग की बैठक में नप और जल शक्ति विभाग के प्रतिनिधि लेंगे भाग
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घाट के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर परिषद और जल शक्ति विभाग को एक सप्ताह के भीतर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर शुक्रवार को आज शिमला में शहरी विकास विभाग की बैठक में नगर परिषद और जल शक्ति विभाग के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि सतलुज नदी के किनारे जगातखाना क्षेत्र को जोड़ने वाले पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से हमेशा खतरा बना रहता था, लेकिन अब दीवार लगने से शहर का यह छोर सुरक्षित हो गया है। साथ ही क्षेत्र के लोग अब गंगा नदी की तर्ज पर सतलुज नदी के किनारे बने घाट पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर पाएंगे। क्षेत्र में अपनी तरह का यह इकलौता घाट होगा। घाट का सौंदर्यीकरण होने से शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। शहर के लोगों घाट निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन



सतलुज नदी के किनारे बने घाट का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। घाट में बैंच, लाइटें, रेलिंग और शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। एक सप्ताह के भीतर डीपीआर तैयार कर शहरी विकास विभाग को भेजी जाएगी। योजना बारे आज शहरी विकास विभाग की बैठक में भी चर्चा होगी। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी,नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन


- संवाद

रामपुर में सतलुज नदी किनारे 2.24 करोड़ से तैयार हो रहा घाट। संवाद

रामपुर में सतलुज नदी किनारे 2.24 करोड़ से तैयार हो रहा घाट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed