{"_id":"666443a4e6bfb30749033b7d","slug":"gayatri-mahayagya-in-theog-from-tomorrow-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-117069-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में गायत्री महायज्ञ कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में गायत्री महायज्ञ कल से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान से ठियोग के पोटैटो ग्राउंड में 10 जून से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। परिवार के ठियोग शाखा के अध्यक्ष पवन जोशी ने बताया कि महायज्ञ में विश्व विख्यात आचार्य शशि कांत और शांति कुंज के प्रबुद्ध जनों की टोली प्रवचन एवं कीर्तन करेंगे। 10 जून को सुबह 11 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। चार दिनों तक प्रवचन, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कारों से श्रद्धालु रूबरू होंगे। 13 जून को महायज्ञ एवं संस्कार पूर्णाहुति और टोली की विदाई की जाएगी। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति में प्रचलित संस्कारों में से पुंस्वन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, मंत्रदीक्षा, यज्ञपवीत, विवाह दिवस, जन्मदिवस एवं विवाह समारोह निशुल्क दिए जाएंगे। जोशी ने स्थानीय पंचायतों के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।