{"_id":"67654deb8aa37063d001f579","slug":"gate-meeting-in-rampur-college-professors-union-enraged-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-126900-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी नियुक्ति और सेवा शर्तें विधेयक पर भड़का प्राध्यापक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी नियुक्ति और सेवा शर्तें विधेयक पर भड़का प्राध्यापक संघ
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ( के आह्वान पर राजकीय महाविद्यालय रामपुर की स्
Link Copied
रामपुर कॉलेज में गेट मीटिंग कर जताया रोष, चेतावनी दी, बिल वापस नहीं लिया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) के आह्वान पर राजकीय महाविद्यालय रामपुर की स्थानीय यूनिट ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के लाए हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी नियुक्ति और सेवा शर्तें विधेयक -2024 के खिलाफ गेट मीटिंग कर विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष गोपी चंद की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि अनुबंध आधार पर नियुक्त कॉलेज प्रवक्ताओं ने 2009 से लंबी लड़ाई लड़कर उच्च न्यायालय शिमला से न्याय प्राप्त किया। न्यायालय ने अपने फैसले में कर्मचारियों को वरिष्ठता सहित सभी लाभ प्रथम नियुक्ति से देने के फैसले दिए। कुछ प्रवक्ताओं को यह लाभ मिल भी चुके हैं, लेकिन अधिकतर प्रवक्ताओं को अभी यह लाभ नहीं मिले हैं। प्रदेश सरकार इसी बीच एक कर्मचारी विरोधी विधेयक लेकर आ गई, ताकि कर्मचारियों को अनुबंध काल को मिलाकर यह लाभ नियुक्ति तिथि से न देने पड़े और न्यायालय के फैसले को दरकिनार किया जा सके। जब प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू की थी, तो कॉलेज प्राध्यापक संघ ने इसका स्वागत किया था और लगा था कि यह सरकार कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित रखेगी। उसके बाद प्रदेश सरकार एक से एक बढ़कर एक कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। जैसे की यह कर्मचारी विरोधी बिल, स्टडी लीव पर जाने वाले प्रवक्ताओं को केवल 40 प्रतिशत वेतन और पीरियड आधार पर गेस्ट फैकल्टी रखना आदि फैसले। ऐसे में हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ( एचजीसीटीए) ने सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग उठाई है। वहीं, चेताया है कि यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो कॉलेज प्राध्यापक संघ प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठनों से मिलकर संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।