फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gas supply stalled for two months, increasing problems in Delath-Karangala Panchayats

Rampur Bushahar News: दो माह से गैस सप्लाई ठप, देलठ-करांगला पंचायतों में बढ़ी परेशानी

Mon, 27 Apr 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कच्चे तेल के संकट का असर, 45 दिन का नियम फेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। अमेरिका ईरान में चल रहे तनाव के कारण शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की किल्लत की समस्या बढ़ गई है। गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
ननखड़ी तहसील की देलठ और करांगला पंचायत में दो माह से गैस सिलिंडर की सप्लाई न आने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। दो माह से पंचायत के हजारों उपभोक्ता गैस आपूर्ति की राह ताक रहे हैं। बिना गैस सिलिंडर के कारण ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन


देलठ में कर्मचारियों और आईटीआई के छात्रों को भी बिना गैस आपूर्ति परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो माह से सिलिंडर की आपूर्ति न होने के कारण जनता में आक्रोश है। ग्रामीणाें का कहना है कि नियमों के मुताबिक 45 दिन में गैस आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन उक्त दो पंचायतों में दो माह बाद भी गैस आपूर्ति नहीं पहुंची है। बिना गैस के हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस उपभोक्ता नरेंद्र ठाकुर, महेश कुमार, अशोक कुमार, संजीव, संतोष कुमार, लाल चंद, दूनी चंद, रोशन लाल, अंकुश कुमार, मोहन लाल और रोहित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में गैस आपूर्ति ठप है। दो माह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पाई। गैस के बिना ग्रामीणों, कर्मचारियों और आईटीआई प्रशिक्षुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और विभाग से शीघ्र गैस सिलिंडर की आपूर्ति मुहैया कराने की मांग उठाई है, ताकि जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

गैस एजेंसी प्रभारी रामपुर ललित कुमार ने बताया कि बुधवार तक देलठ के लिए गैस सप्लाई भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed