फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Gardeners are busy installing anti-hail nets in the apple-rich areas of Nirmand

Rampur Bushahar News: निरमंड के सेब बहुल क्षेत्रों में एंटी हेलनेट लगाने में जुटे बागवान

Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gardeners are busy installing anti-hail nets in the apple-rich areas of Nirmand
निरमंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एंटी हेल नेट लगाने में जुटे बागवान। संवाद
हर वर्ष प्राकृतिक आपदा के चलते बागवानों को झेलना पड़ता है आर्थिक नुकसान
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सेब की फसल को बचाने के लिए बागवान बगीचों में लगा रहे एंटी हेलनेट
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड के ऊपरी सेब बहुल क्षेत्रों में बागवानों ने बगीचों में जालियां (एंटी हेलनेट) लगाने का काम शुरू कर दिया है। सेब की फसल को ओलावृष्टि से बचाव के लिए बागवान बगीचों में एंटी हेलनेट लगा रहे हैं। चायल, अरसू और जुआगी समेत अन्य क्षेत्रों के बगीचों में जालियां लगाकर सेब के पेड़ों को सुरक्षा कवच दे रहे हैं। हर वर्ष ओलावृष्टि के कारण सेब की करोड़ों की फसल को नुकसान पहुंचता है। कई बार बागवानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाता है। ओलावृष्टि से सेब दागी हो जाता है। इस कारण मंडियों में उचित दाम नहीं मिलते। इस महीने के अंत तक करीब सभी सेब के बगीचों में फूल आने भी शुरू हो जाएंगे। बागवान लाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष फूल आने की प्रक्रिया समय से पहले शुरू हाे रही है। मौसम अनुकूल रहा, तो अच्छी फसल की उम्मीद है। ओलावृष्टि से सेब और अन्य फलों को दागी होने से बचाने के लिए एंटी हेलनेट लगाना जरूरी है। बड़े बागवानों के साथ मध्यम वर्गीय बागवानों ने भी सेब के बगीचों में एंटी हेलनेट लगाना शुरू कर दिया है ताकि सेब फसल को सुरक्षित किया जा सके और मंडियों में अच्छे दाम मिले।

इन दिनों एंटी हेलनेट लगाना सही
बागवानी विभाग आनी के विषयवाद विशेषज्ञ बलबीर चौहान ने बताया कि यूं तो एंटी हेलनेट डालने का सही समय सेब के पौधों पर फूल आने के बाद रहता है। आनी और निरमंड की बात करें, तो इन क्षेत्रों में कुछ वर्षों से यहां समय से पूर्व ही फरवरी के अंत या मार्च में ओलावृष्टि हो रही है, जिसके चलते इन दिनों एंटी हेलनेट लगाना सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed