फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage is not being collected in Ward 3 of Nerva for five days

Rampur Bushahar News: नेरवा के वार्ड तीन में पांच दिन से नहीं उठा रहा कूड़ा

Tue, 04 Mar 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । नगर पंचायत नेरवा के वार्ड-तीन में पांच दिन से कूड़ा नहीं उठ रहा है। घर-घर के कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों के न आने से लोग परेशान हैं। लोगों के घरों में काफी कचरा एकत्रित हो गया है। वार्ड-तीन के निवासी अमन सूद ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर पंचायत से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये भी की है। इसके बावजूद घरों से कचरा ले जाने वाले कर्मचारी नंहीं आ रहे हैं। इस वार्ड से ही नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। ऐसे में लोग उनकी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि शीघ्र इसकी व्यवस्था की जाए। लोगों ने स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान पर सवाल उठाए हैं। एक ओर नगर पंचायत आजकल इस योजना का प्रचार प्रसार कर रही है, दूसरी ओर कई दिनों से घर का कचरा नहीं उठ रहा है। नगर पंचायत के वार्ड-तीन की पार्षद और नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक ने बताया कि इस काॅलोनी से कचरा उठाने वाले कर्मचारी के नजदीकी रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया था। उसे अकस्मात वहां पर जाना पड़ा। जाने से पूर्व उसने अपने ठेकेदार को इसकी जानकारी नहीं दी। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। ठेकेदार को बुलाकर कचरा उठाने के निर्देश देने के बाद उसने दूसरे कर्मचारियों से कचरा उठा जाएगा। पुराने कर्मचारी के आने तक अन्य कर्मचारी की नियुक्ति कर दी है।साथ ही ठेकेदार को इन दिनों का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed