फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   games

सराहन जोन रहा ओवरऑल चैंपियन

Tue, 17 Sep 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
games
दोफदा स्कूल में आयोजित प्राथमिक शिक्षा खंड सराहन की खेलकूद प्रतियोगिता में में विजेता टीम मुख्य - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। दोफदा स्कूल में प्राथमिक शिक्षा खंड सराहन की खेल प्रतियोगिता में सराहन जोन ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में सराहन शिक्षा खंड के 350 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें सराहन के रचित और वंशिका को चेस में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। ज्यूरी के अंकुश और गानवी की पूजा को कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, वॉलीबाल में दोफदा के वीरेंद्र और सराहन की प्रियंका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सराहन पंचायत के पूर्व प्रधान सितेंद्र मिल्लर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजक प्रबंधन ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। खेल प्रभारी तेनजिन नेगी के अनुसारछात्र वर्ग की कबड्डी खेल प्रतियोगिता में ज्यूरी ने पहला और दोफदा ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में गानवी ने पहला और सराहन ने दूसरा स्थान झटका। छात्र वर्ग की वॉलीबाल में दोफदा ने पहला और गौरा ने दूसरा, छात्रा वर्ग में सराहन ने पहला और ज्यूरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग के खो-खो में गानवी ने पहला और सराहन ने दूसरा, छात्रा वर्ग में गानवी ने पहला और दोफदा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा में सराहन ने पहला और गानवी ने दूसरा, छात्रा वर्ग में गानवी ने पहला और सराहन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गान में ज्यूरी के नेहा ने पहला, सरपारा की खुशी ने दूसरा स्थान, लोकनृत्य में ज्यूरी ने पहला और सराहन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान में सराहन प्रथम और ज्यूरी द्वितीय स्थान पर रहा। एकांकी में सराहन ने पहला और झाकड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में सराहन की वंशिका पहले और ज्यूरी का आयूष दूसरा स्थान पर रहा। छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में गौरा के शुभम ने पहला, ज्यूरी के अंकुश ने दूसरा और सराहन के नमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सरपारा की कृतिका ने पहला, गौरा की मेरी ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा, राजेंद्र द्रोहा, भरत भूषण चंद्र प्रकाश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed