{"_id":"5d2f4c568ebc3e6cbf3f49ab","slug":"games-rampur-hp-news-sml3007570101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को बारिश के कारण देर शाम शुरू हुई छात्राओं की जोन स्तरीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को बारिश के कारण देर शाम शुरू हुई छात्राओं की जोन स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा। नेरवा जोन की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को बारिश की फुहारों के बीच विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जोन के 29 स्कूलों की 500 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रोफेसर गोपाल शर्मा और गेस्ट ऑफ ऑनर लायक राम सिसोदिया रिटायर्ड एसएचओ, स्पेशल गेस्ट वीरेंद्र चौहान, प्रधान लाल सिंह पोटन, कांता कंवर और कार्यवाहक प्रिंसिपल सुरजीत सिंह सिसोदिया मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केेंद्र रहेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे होना तय था। हालांकि इस समय लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आयोजन स्थगित करना पड़ा। शाम करीब सात बजे बारिश कुछ कम होने पर छात्राओं ने पूरे जोश के साथ शानदार मार्च पास्ट कर न केवल प्रतियोगिता का आगाज किया बल्कि आयोजकों और दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में आए सहायक जिला खेल अधिकारी सोहन सिंह कल्याण ने मार्च पास की सलामी ली। 29 स्कूलों की बालिकाओं को खेलो के नियमों से अवगत करवा कर विधिवत शुभारंभ किया। मार्च पास्ट में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा प्रथम एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भराणू द्वितीय स्थान पर रहा।