{"_id":"69ee14dfc43f22d2370048d6","slug":"gambling-is-being-played-in-broad-daylight-near-moin-bridge-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158959-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मोईन पुल के पास दिन दिहाड़े खेला जा रहा जुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मोईन पुल के पास दिन दिहाड़े खेला जा रहा जुआ
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की देहरा पंचायत के मोईन गांव के पास पुल के समीप दिनदहाड़े जुआ खेलने की शिकायत सामने आई है। कुल्लू के मोईन गांव को शिमला से जोड़ने वाले पुल के आसपास इन दिनों कई जगह लोगों की मंडलियां बैठी दिखाई दे रही हैं, जहां कुछ लोग ताश खेलते नजर आ रहे हैं।
यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी रास्ते से गुजरते हैं। इससे इस तरह की गतिविधियों के कारण उन्हें असहजता का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस पर चिंता जताते हुए पुलिस से कड़ा संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद