{"_id":"6a198b25e4f45e077502ceb4","slug":"gagandeep-of-ani-became-executive-officer-in-the-railway-ministry-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-161279-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी के गगन दीप बने रेल मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी के गगन दीप बने रेल मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर
विज्ञापन
आनी के गगनदीप का भारतीय रेलवे में हुआ चयन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के रूणा के रहने वाले गगन दीप का चयन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) रेल मंत्रालय भारत सरकार में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सिविल) के पद पर हुआ। गगन दीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गगन दीप ने कड़ी मेहनत, लगन से अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एआईआर-9 रैंक हासिल किया।
गगन दीप के पिता उगम सिंह, जो पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एएसआई और माता लता ठाकुर ने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीएफसीसीआईएल भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन एक महत्वपूर्ण संस्था है, जो देश में आधुनिक रेल माल ढुलाई कॉरिडोर के विकास का कार्य कर रही है। गगन दीप की इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को यह संदेश दिया है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।