{"_id":"5d94d2b38ebc3e93a45fd1d9","slug":"function-rampur-hp-news-sml30963167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर दिया स्वच्छ भारत का संदेश
विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एमएड कॉलेज नोगली रामपुर बुशहर में गाँधी जयंती विभिन्न प्रतियोगिता क?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/आनी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मौके पर रामपुर में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। विभिन्न स्थानों पर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान छेड़ा। इसी कड़ी में रामपुर डाक मंडल की ओर से शहर में स्वच्छता के महत्व को बनाए रखने और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक मंडल अधीक्षक रूपेंद्र सिंह राणा ने की। इस मौके पर डाकघर रामपुर के प्रांगण में पौध रोपण अभियान छेड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
वहीं एकल अभियान भाग रामपुर अंचल रामपुर की ओर से गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में रामपुर अंचल के 12 संचों के आचार्य एवं सेवाव्रर्ती कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष शशि भूषण बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने बाजार में स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। प्रवक्ता मान सिंह, श्याम मेहता, रीता बादल, साधना, जियालाल जियान, विजय ठाकुर, गोविंद, नंदलाल बुशैहरी और विकास महाजन सहित कई आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं डीएवी स्कूल दत्तनगर के स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने एनएच पांच पर उतरकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। सभी बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल परिसर से लेकर पेट्रोल पंप तक गंदी नालियों को साफ किया और कूड़े को ठिकाने लगाया। यह कार्यक्रम स्कूल प्राचार्य विजय वर्मा की अध्यक्षता में चलाया गया।
वहीं रामापा करतोट में गांधी जयंती पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ भी ग्रहण की। रैली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अध्यापक देवानंद ने बच्चों को महात्मा गांधी के विचारों से अवगत करवाया। मीनाक्षी, सुशांत शर्मा, अभिषेक और कृतिका ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर बाजी मारी। इस मौके पर शिक्षक राजेंद्र शर्मा और रत्न सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं आनी में पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने की। इस मौके पर एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आनी कस्बे को कचरा रहित किया जाए। खासतौर पर प्लास्टिक के निपटान के लिए कस्बे में कूड़ा सेंटर स्थापित किए जाए। बीडीसी अध्यक्ष अंजना भारती ने महिलाओं से विशेष तौर पर प्लास्टिक एकत्रित कर नष्ट करने की अपील की। कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने प्लास्टिक कचरे को ठिकाने लगाया। इस मौके पर बीडीओ हरि सिंह ठाकुर, बीएमओ डॉ. ज्ञान, सीडीपीओ विपाशा भाटिया, अधिशासी अभियंता आईपीएच राजकुमार, अनु ठाकुर, वेद ठाकुर, गंगा राम चंदेल, सुरेंद्र ठाकुर, शशि मल्होत्रा, तिलक राज, प्रीतम, महेंद्र, योगेश, चौधरी राम, ख्याले राम, संदीपना, कला और गोपाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।

खटनोल स्कूल के एनएसएस वालंटियर पॉलिथीन एकत्रित करते अपने शिक्षकों के साथ सामुहिक चित्र में- फोटो : RAMPUR-HP

कुमारसैन कॉलेज में गांधी जयंति पर पोलोथीन अभियान के दौरान छात्र और छात्राएं- फोटो : RAMPUR-HP