फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Function in Gumma Panchayat of Kotkhai area

सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कर रही कार्य : रोहित ठाकुर

Sun, 19 Jul 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Function in Gumma Panchayat of Kotkhai area
कोटखाई में जन समस्याएं सुनते मंत्री रोहित ठाकुर। स्रोत : डीपीआरओ
रोहड़ू।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकार क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंत्री रोहित ठाकुर कोटखाई क्षेत्र की गुम्मा पंचायत में आयोजित एक जन आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दाैरान मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। यह समारोह खंड विकास समिति कोटखाई की नवनिर्वाचित अध्यक्षा विजय राजटा के सम्मान में आयोजित किया गया था। शिक्षा मंत्री ने विजय राजटा को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया। ठाकुर ने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को और गति मिलेगी। रोहित ठाकुर ने पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गुम्मा आज उबादेश, पुडग, बलसन और हिमरी क्षेत्रों के प्रमुख बाजार और केंद्र बिंदु के रूप में विकसित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इनमें सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र शामिल हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुम्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत किया गया है। यह क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाली सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। इस सड़क निर्माण पर करीब 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रगतिनगर स्थित तकनीकी शिक्षा संस्थान क्षेत्र का प्रमुख तकनीकी शिक्षण संस्थान है। यहां करीब 1200 विद्यार्थी विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्थान के व्यापक उन्नयन के लिए 110 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय अनुमोदन प्राप्त हुआ है। इसमें वर्ष 2023 में स्वीकृत 46 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed