{"_id":"6964ce5d944cf50aeb04e10c","slug":"frozen-water-on-the-road-in-kotkhai-increased-slipperiness-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-152063-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में सड़क पर जमे पानी से बढ़ी फिसलन, दो दोपहिया वाहन चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में सड़क पर जमे पानी से बढ़ी फिसलन, दो दोपहिया वाहन चालक घायल
विज्ञापन
निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बढ़ी परेशानी
कस्बे में निजी भवन का पानी बह रहा सड़क पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोटखाई बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। सोमवार को यहां दो दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो गए। सड़क पर ठंड के कारण नालियों का पानी जम रहा है। इस कारण देवेंद्र शर्मा और हितेश शर्मा अपने दोपहिया वाहनों समेत फिसलकर गिर पड़े। इस दुर्घटना में दोनों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हालांकि, चोटें गंभीर नहीं बताई जा रही हैं, लेकिन इस दुर्घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थान पर पानी जमने का मुख्य कारण पास के एक निजी भवन से लगातार सड़क पर बह रहा पानी है। सड़क पर पानी की निकासी के लिए न तो नालियां है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था है। इस कारण ठंड से नालियों का पानी सड़क पर जमा रहा है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी आवाजाही जोखिम भरी बन गई है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या की ओर पहले भी ध्यान दिलाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों और प्रशासन से मांग की है कि जल्द पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि नगर पंचायत कोटखाई और लोक निर्माण विभाग को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। संबंधित विभागों को जल्द आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।