{"_id":"68f39745db8651ff500dc6fc","slug":"from-saraj-utsav-2-seven-deities-will-enhance-the-splendor-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-146439-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराज उत्सव 2 से, सात देवता बढ़ाएंगे रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराज उत्सव 2 से, सात देवता बढ़ाएंगे रौनक
विज्ञापन
स्टार नाइट में अंकुश भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, रमेश ठाकुर मचाएंगे धमाल
युवाओं को नशे दूर रखने के लिए होगी मिस्टर आउटर सराज प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। इस बार पहले से अधिक भव्य और पारंपरिक तरीके से आनी सराज उत्सव एवं लवी मेला आयोजित होगा। मेले में सात देवताओं के आगमन से धार्मिक उमंग और रौनक बढ़ेगी। क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन चुका है। सराज उत्सव 2 से 4 नवंबर तक धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार उत्सव में शमशरी महादेव, पनेऊ नाग, कुलक्षेत्र महादेव, बिननी महादेव, शगागी नाग, जगेश्वर महादेव और वेदव्यास ऋषि कुंईर देवता आनी पहुंचेंगे। आनी के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब एक साथ सात देवता इस धार्मिक-सांस्कृतिक पर्व में विराजमान होंगे। इससे धार्मिक आस्था को बल मिलेगा और सिराज क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन भी होगा।
मिश्रा ने बताया कि 4 नवंबर को मेले में पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के पहलवान कुशलता का प्रदर्शन करेंगे। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और उन्हें सृजनात्मक मंच देने के उद्देश्य से इस बार पहली बार मिस्टर आउटर सिराज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वॉयस ऑफ आउटर सिराज गायन प्रतियोगिता भी इस उत्सव का आकर्षण बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन दोनों प्रतियोगिताओं में चयनित शीर्ष 10 प्रतिभागियों को मेले की स्टार नाइट में मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायक अंकुश भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, रमेश ठाकुर और डॉ. संतोष तोशी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। उत्सव का ग्रैंड फिनाले अंकुश भारद्वाज की विशेष उपस्थिति में आयोजित होगा। मेला कमेटी अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि उत्सव में भाग लेकर बाह्य सिराज की लोक संस्कृति, परंपराओं और देव आस्था का अद्भुत संगम देखें।