फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fresher party in rampur college

मीनाक्षी मिस और ललित बने मिस्टर फ्रेशर

Sun, 09 Jan 2022 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
fresher party in rampur college
सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नोगली में फ्रेशर पार्टी में मिस्टर और मिस् फ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नोगली में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नए प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का स्वागत फ्रेशर पार्टी के रूप में दूसरे वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने किया। समारोह में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सरोज शर्मा और अनिल मोक्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉ. मुकेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बेहतर कल के लिए तैयार होने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने संबोधन में इस बात पर बल दिया कि सर्वपल्ली संस्थान हमेशा से ही व्यक्ति निर्माण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भावी अध्यापक तैयार करता है। समारोह में द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने कुल्लवी नाटी, बुशैहरी और किन्नौरी नाटी पेशकर नए सत्र के प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए चार राउंड रखे गए।
विज्ञापन

इसमें परिचय, टास्क वर्ग, प्रतिभा अनुसार प्रदर्शन और अंत में प्रश्न राउंड के माध्यम से मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया। निर्णायक मंडल सीमा भारद्वाज, डॉ. कंचन नेगी और रंजीत सिंह नेगी शामिल रहे। चारों राउंड के प्रदर्शन के आधार पर मीनाक्षी को मिस फ्रेशर और ललित को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेंद्र पाल, विनीत, पूनम, शगुन, प्रवीण, रोबिट, मीनाक्षी, कुसुम, शिवानी, लोकेंद्र, शुभम, श्याम लता, वंदना और अंकित ने सहयोग दिया। संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने कहा कि शिक्षक समाज का आइना है और तीव्र गति से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। इस मौके पर संस्थान अधीक्षक जेएल चौहान, राजेंद्र सदरेट, सीमा भारद्वाज, डॉ. कंचन नेगी, मीनाक्षी ठाकुर, रंजीत नेगी, मदन मोहन कौशल, यशवंत ठाकुर, मोनिका धीमान, हेमलता, बीनाक्षी खन्ना, अनमा, दीपक, नंदिनी, केवल, अनिता और कौशल्या सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed