{"_id":"5ec548138ebc3e906252152e","slug":"free-rice-rampur-hp-news-sml333448867","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को मई, जून माह का निशुल्क मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को मई, जून माह का निशुल्क मिलेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत जिले में प्रवासी मजदूरों को मई और जून माह में प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम चावल निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शैलेश हितेषी ने दी।
उन्होंने किन्नौर जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे ऐसे सभी प्रवासी मजदूरों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें अन्न की समस्या आ रही है तो उस क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानधारक से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र पर उक्त योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के बारे में जानकारी के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान से भी संपर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र उचित मूल्य दुकानधारक के पास 31 मई 2020 तक जमा किया जाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01786 222207 पर भी संपर्क किया जा सकता है।