फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar A loan of Rs 56.83 lakh was taken in the name of six people by showing fake documents

Rampur Bushahar News: फर्जी दस्तावेज दिखाकर छह लोगों के नाम पर ले लिया 56.83 लाख रुपये का लोन, जानें मामला

Sun, 04 May 2025 12:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 12:07 PM IST
सार

शिमला में एक व्यक्ति ने छह लोगों के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 56.83 लाख रुपए का लोन ले लिया। घटना ठियोग उपमंडल की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rampur Bushahar A loan of Rs 56.83 lakh was taken in the name of six people by showing fake documents
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ऑनलाइन ठगी के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर शातिर अब बैंक से भी कर्जा लेकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। उपमंडल ठियोग में ऐसे ही एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शातिर ने बैंक अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर करीब छह लोगों के नाम पर 56.83 लाख का कर्ज ले लिया। जिन लोगों के नाम पर यह कर्ज लिया गया, जब उन्हें इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शातिर ने बैंक अधिकारियों के मिलकर छह लोगों के नाम पर कर्ज लेकर धोखाधड़ी की। पुलिस में दर्ज शिकायत में इंद्र सिंह व उसकी पत्नी निशा निवासी गांव सरयूंन, अनिल वर्मा निवासी बासा महोग, जगदीश निवासी गांव मतली क्यार, हरीश चौहान निवासी गांव बढियाना और आशा निवासी गांव सरयूंन, तहसील ठियोग जिला शिमला ने आरोप लगाया है कि संजीव कुमार वर्मा निवासी गांव भलेच, तहसील ठियोग, ने फर्जी कागजात पेश कर उनके नाम पर फर्जी तरीके से बैंक से कर्ज ले लिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि संजीव ने   वाहन खरीदने, केसीसी लिमिट  और ऋण लेने के लिए झूठे दस्तावेजों को निष्पादित करके ऋण लिया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बैंक ऑफ इंडिया सरोग से तत्कालीन शाखा प्रबंधक चेत राम ठाकुर और कैशियर विजय कुमार के साथ मिलीभगत कर झूठे और गलत दस्तावेज बनाने के बाद ऋण राशि निकाली। प्रभावितों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग  की है। उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस गंभीरता से हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

शातिर ने फॉर्च्यूनर गाड़ी भी खरीद ली...
आरोप है कि संजीव कुमार ने इंद्र सिंह के नाम पर 15 लाख, उसकी पत्नी निशा के नाम पर नौ लाख, आशा के नाम से नौ लाख, अनिल वर्मा के नाम पर साढ़े आठ लाख, हरीश चौहान के नाम से आठ लाख और जगदीश के नाम पर 7,33,000 की राशि बैंक से कर्ज के रूप में निकाली। संजीव ने जगदीश के नाम पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी एचपी 95-1767 एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड से वर्ष 2022 में उनके शिमला स्थित निजी भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल के गलत कागजात बनाकर अपने नाम पर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed