फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fraud case register in apple crop payment case rohru against trader

बागवानों के साठ लाख रूपए देने से लदानी मुकरा

Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
रोहडू़। सब्जी मंडी रोहडू़ के आढ़ती से पांच हजार सेब की पेटियों की खरीद करने के
विज्ञापन

बाहरी राज्य का लदानी करीब साठ लाख की रकम देने से मुकर गया है। आढ़ती की शिकायत के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोहडू़ सब्जी मंडी के आढ़ती विरेंद्र ठाकुर पुत्र पब्बर ठाकुर गांव बुठारा ने रोहडू़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी रोहडू सब्जी मंडी में एफसी और पीएफसी के नाम पर सेब की आढ़त है।
सीजन के दौरान औरंगाबाद की फ्रूट कंपनी से लदानी जीएफसी और जगमोहन सैंफ को पांच हजार पेटियां सेब बेचा है। अब सीजन पूरा होने के बाद कंपनी के पास उनकी साठ लाख रुपए की राशि वसूली के लिए बची है। उन्होंने शिकायत में कहा औरंगाबाद की कंपनी ने उनका बकाया भुगतान से साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना रोहडू़ में लदानी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने कहा कि आढ़ती विरेंद्र ठाकुर की शिकायत के आधार पर सेब खरीदार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed