फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Fourth accused in 'Chitta' case arrested from Pinjore

Rampur Bushahar News: रचोली में पकड़े 8.88 ग्राम चिट्टे के मामले में चौथा आरोपी पिंजौर से गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों के बैकवर्ड लिंक के आधार पर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर पुलिस ने हरियाणा के पिंजौर से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 8.88 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों के बैकवर्ड लिंक के आधार पर की गई है। गिरफ्तार किया आरोपी 25 वर्षीय रवि हरियाणा के पिंजौर, धर्मपुर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे पिंजौर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी रवि पिंजौर के अब्दुलापुर गांव निवासी परमिंदर कुमार के यहां रह रहा था। 17 जुलाई को रचोली पंचायत के रोपड़ू नाले के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली, तो युवकों के पास 8.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। इन्हीं सुरागों और बैकवर्ड लिंक की पड़ताल के बाद पुलिस पिंजौर पहुंची। पुलिस की टीम ने इन्हीं तथ्यों के आधार पर हरियाणा के पिंजौर में दबिश दी। वहां पहुंचकर आरोपी रवि को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय वह परमिंदर कुमार के घर पर मौजूद था, जहां से उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी रवि गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था। जांच दल यह भी जानने का प्रयास कर रहा है कि इस नशा तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क को उजागर करना और सभी आरोपियों को कानून के कटघरे में लाना है। रामपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article