फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Former NSUI chairperson and student leader Vinay Heta

आंदोलन शांत हुआ है, खत्म नहीं : हेटा

Tue, 28 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पूर्व एनएसयूआई चेयरपर्सन छात्र नेता विनय हेटा ने कहा कि छात्र आंदोलन फिलहाल शांत हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर अपने वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों की गिरफ्तारी नहीं होने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद भाजपा शासित राज्यों से छात्रों की गिरफ्तारियों की खबरें सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। हेटा ने कहा कि अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं को डराने और दबाने की राजनीति लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों को यह समझना होगा कि लोकतंत्र में असहमति दुश्मनी नहीं होती। छात्रों को विरोधी मानने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों के साथ इसी प्रकार का व्यवहार जारी रहा, तो आंदोलन फिर से तेज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article