Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   former minister singhi ram resigns from bjp himachal-pradesh

हिमाचल: छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में वापसी के कयास

Fri, 13 Nov 2026 12:31 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में रामपुर बुशहर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। छह बार कांग्रेस से विधायक और पूर्व मंत्री रहे सिंघी राम ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है, जबकि कांग्रेस में वापसी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं किया है।

विज्ञापन
former minister singhi ram resigns from bjp himachal-pradesh
पूर्व मंत्री सिंघी राम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को पत्र भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की जानकारी दी है। उनके इस्तीफे के बाद रामपुर की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सिंघी राम कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में रहे हैं। वह वर्ष 2003 से 2007 के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में बागवानी एवं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे थे। इससे पहले वह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन


2019 में भाजपा में हुए थे शामिल
सिंघी राम ने वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा था। हालांकि, भाजपा में शामिल होने के बाद वह सार्वजनिक मंचों पर कम ही दिखाई दिए। पार्टी के कार्यक्रमों, गतिविधियों और बैठकों में भी उनकी सक्रियता सीमित रही। अब उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस्तीफा भेजकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। अपने पत्र में उन्होंने निजी कारणों को इस्तीफे की वजह बताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस में वापसी को लेकर लगाए जा रहे कयास
रामपुर विधानसभा सीट विधायक नंद लाल के निधन के बाद खाली हुई है। ऐसे में सिंघी राम के भाजपा छोड़ने के बाद उनके कांग्रेस में लौटने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, सिंघी राम ने अभी कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में फिलहाल कुछ तय नहीं किया है।

बोले- भाजपा में लंबे समय से असहज महसूस कर रहा था
सिंघी राम ने कहा कि वह लंबे समय से भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया था। कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। क्या कांग्रेस के किसी नेता ने उनसे संपर्क किया है, इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। वह जल्द ही रामपुर जाकर अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

भाजपा ने कहा- अभी इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ
वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि सिंघी राम का इस्तीफा अभी पार्टी को प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना है कि पत्र मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल सिंघी राम के इस्तीफे और उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर रामपुर सहित प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed