फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Formation of executive body of Music Council in Government College Aani

Rampur Bushahar News: प्रो. संजय अध्यक्ष और विवेक बने उपाध्यक्ष

Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Formation of executive body of Music Council in Government College Aani
राजकीय महाविद्यालय आनी में संगीत परिषद की नई कार्यकारिणी सामुहिक चित्र में। स्त्रोत कॉलेज प्रब
राजकीय महाविद्यालय आनी में संगीत परिषद की कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में मंगलवार को संगीत विभाग में संगीत परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगीत विभाग के सहायक आचार्य लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगीत विभाग के सहायक आचार्य संजय दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें मुख्य सलाहकार सहायक आचार्य लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज और प्रो. संजय को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विवेक उपाध्यक्ष, यश्वरी शर्मा महासचिव, चांदनी संयुक्त सचिव, पंकज कोषाध्यक्ष, साहिल, भूमिका और गौरव ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया। भारद्वाज ने कहा कि परिषद का उद्देश्य गायन और वादन के विद्यार्थियों में आपसी मेलजोल बढ़ाना, संगीत के कार्यक्रम करवाना, सांगीतिक संस्थानों के भ्रमण पर जाना, सामाजिक जागरुकता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि परिषद शैक्षणिक सत्र के दौरान सांगीतिक विषयों पर आधारित गोष्ठियां, संवाद सत्र, फील्ड सर्वेक्षण, जागरुकता कार्यक्रम और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करेगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article