{"_id":"6a16f29f4a12fda168003f5f","slug":"forest-wealth-worth-lakhs-reduced-to-ashes-due-to-forest-fire-in-rampur-and-nirmand-sub-divisions-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-161140-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर और निरमंड उपमंडल में जंगलों में आग से लाखों की वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर और निरमंड उपमंडल में जंगलों में आग से लाखों की वन संपदा राख
विज्ञापन
दत्तनगर के साथ लगते जंगल में भडक़ी आग से पहुंचा नुकसान। संवाद
दत्तनगर, बालना और ब्रौ के साथ जंगल आए आग की चपेट में
वन विभाग और स्थानीय लोग जुटे आग बुझाने में, आग लगाने वाले पर कार्रवाई उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में लंबे समय से सूखे के कारण किसानों-बागवानों में खासी हताशा है, वहीं जंगल आग की चपेट में आ रहे हैं। धधकते जंगलों ने तापमान बढ़ा दिया है। बीती मंगलवार रात जहां शहर के साथ लगती ब्रौ पंचायत में जंगल में आग भड़की, वहीं बुधवार को रामपुर उपमंडल के दत्तनगर और बालना में जंगलों में आग लग गई। जंगल की इस आग में वन संपदा और वन्य प्राणियों को नुकसान पहुंचा है। रामपुर शहर और आस पास के क्षेत्रों में आए दिन जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों रामपुर के साथ लगते ओडा के जंगल में आग से चीड़ के पेड़ राख हो गए। जंगलों में आग से जहां पेड़-पौधे जल रहे हैं, वहीं पर्यावरण और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। मंगलवार रात ब्रौ पंचायत के साथ लगते जंगल में आग भड़क गई। शाम के समय लगी यह आग रातभर जलती रही, जिसमें कई पेड़ राख हो गए। आग के कारण समूचे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। वहीं, बुधवार को दत्तनगर के दो अलग-अलग जंगलों में अचानक आग लग गई। गर्मी, सूखे और हवा के कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और लाखों की वन संपदा को क्षति पहुंची है। आग की चपेट में चीड़ और सफेदे के पेड़ आए हैं। वहीं, नोगली के साथ लगते बालना क्षेत्र में भी जंगल में आग लग गई। हालांकि, वन विभाग और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के कारण आग पर काबू पाना काफी मुश्किलों भरा बना हुआ है। शरारती तत्व आए दिन जंगलों को आग की भेंट चढ़ा रहे हैं, लेकिन वन विभाग ने अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वनों में आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
वन विभाग रामपुर के डीएफओ गुरहर्ष सिंह ने बताया कि दत्तनगर में तीन स्थानों पर जंगलों में आग लगी है। विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए तीनों स्थानों पर टीम कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि आग बुझाने में हर संभव मदद करें। यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पाया जाए, तो तुरंत उसकी सूचना विभाग को दी जाए।