फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest Non-Gazetted Employees Federation appealed to the people

Rampur Bushahar News: जंगलों में लगने वाली आग की सूचना तुरंत वन रक्षक को दें

Sun, 01 Mar 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने लोगों से की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा(रामपुर बुशहर)। नोगली में वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडल रामपुर की त्रैमासिक बैठक हुई। अध्यक्षता वन मंडल के प्रधान नीरज वर्मा ने की। बैठक में सदस्यों ने वन मंडल रामपुर के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के लोगों से अपील की कि जंगलों में लगने वाली आग की सूचना तुरंत अपनी बीट के वन रक्षक को दें। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आग बुझाने में पूरा सहयोग करें, क्योंकि जंगलों में लगने वाली आग को अकेले वन विभाग के कर्मचारी नहीं बुझा सकते और स्थानीय लोगों की मदद के बिना सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र में लगी आग को बुझाना असंभव होता है। सभी युवक मंडलों, महिला मंडलों और गैर सरकारी संगठनों से आग्रह किया जाता है कि इस बहुमूल्य संपदा को बचाने में वन विभाग को अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। बैठक में विशेष रूप से वन वृत्त रामपुर के प्रधान ललित भारती, सह सचिव संदीप, सरजीत, मंच संचालक अरुण शर्मा, मुख्य सलाहकार राज कपूर, उपाध्यक्ष प्रकाश, विजय राम, अतिरिक्त सचिव अंबिका, संदीप, जय प्रकाश, डोला राम, अमीन, संजय, सुनील, राजेंद्र, उदय, संजय,राजीव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article