फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest department personnel are making villagers aware

आग लगने की घटनाएं वन संपदा, वन्य जीवों, पर्यावरण के लिए हानिकारक : अजय

Tue, 16 Dec 2025 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Forest department personnel are making villagers aware
कोटगढ़ में ग्रामीणों में वन अग्रि सुरक्षा बारे किया जा रहा जागरूक। स्रोत : विभाग
. घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे वन विभाग के कर्मी
विज्ञापन

. वनों में आग लगते दिखाई दें तो तुरंत वन रक्षक को दें सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वनों की बहुमूल्य संपदा को बचाने के लिए वन विभाग के कर्मी घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों से आग की घटनाओं को रोकने के लिए अपील की जा रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटगढ़ अजय खौश ने कहा कि आग लगने की घटनाएं वन संपदा, वन्य जीवों और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। यदि किसी व्यक्ति की ओर से कोटगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र में आग लगाने लगने की सूचना प्राप्त होती है या आग लगाते हुए दिखाई देता है, तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित बीट के वन रक्षक, वन मित्र और संबंधित खंड अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से समय-समय पर घर-घर जाकर लोगों को आग से वनों को होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी से वन विभाग के इस अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वन क्षेत्रों में आग न लगाएं। जलती हुई बीड़ी सिगरेट और माचिस वन क्षेत्र में न फेंकें। आग लगने की स्थिति में वन विभाग को सहयोग प्रदान करें। आपके सहयोग से ही वन संपदा की सुरक्षा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed