फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest department is making people aware to protect themselves from monkeys

Rampur Bushahar News: बंदरों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहा वन विभाग

Tue, 11 Jun 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Forest department is making people aware to protect themselves from monkeys
बंदरों की बचाव को लेकर  वन विभाग के कर्मचारी रामपुर में लोगों को जागरूक करते हुए।
रामपुर परिधि गृह के पास बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में बंदरों से बचाव के लिए वन विभाग रामपुर ने लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। वन कर्मी लोगों के बीच जाकर जानकारी दे रहे हैं। मंगलवार को विभाग ने परिधि गृह रामपुर के पास बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया है। वन रक्षक सुरजीत ने बताया कि डीएफओ रामपुर हरदेव नेगी के दिशा-निर्देशों के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा लोगों को बताया जा रहा है कि हमेशा बंदररोधी कूड़ेदान का प्रयोग करें। बंदर यदि किसी खाने की वस्तु को छीनने के लिए आपके ऊपर झपटे तो उससे मुकाबला न करें और उस वस्तु को दूर फेंक दें। बंदर से नजर मिलाए बिना अपना मुंह और आंखें नीचे रखते हुए चलते रहें। बंदर के हमले के दौरान एकजुट रहें। खाने का सामान जूट के बैग में रखें। बंदरों के साथ किसी भी तरह के संपर्क से बचें, इससे रैबीज या अन्य घातक बीमारी हो सकती है। अधिक बंदर वाले स्थान पर जाते हुए अपने पास डंडा रखें ताकि हमले की स्थिति में आप उन्हें डरा सकें। बंदरों से आंख न मिलाएं। बंदरों की ओर देखकर न ही हंसें और न ही चिढ़एं इसे बंदर चुनौती मानते और जवाबी हमला करते हैं। बंदरों का फोटो या उनके साथ सेल्फी न खिंचे। इस मौके पर वन रक्षक ललित भारती, भोला सिंह, सुलक्षणा, अंबिका, वन कर्मी संजीव और लक्ष्मण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed