{"_id":"66eebf9119b5997b6b0c9708","slug":"foreman-of-private-company-dies-in-tidong-moorang-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-122066-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मूरंग के टिडोंग में निजी कंपनी के फोरमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मूरंग के टिडोंग में निजी कंपनी के फोरमैन की मौत
विज्ञापन
हाइड्रा क्रेन की मरम्मत कार्य के दौरान जैक मिट्टी में धंसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के मूरंग थाना क्षेत्र के निजी जलविद्युत कंपनी के कर्मचारी (फोरमैन) की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के अनुसार टिडोंग में निजी कंपनी का कर्मचारी हाइड्रा क्रेन की मरम्मत के दौरान जैक के मिट्टी में धंस जाने से चोटिल हुआ। उसके बाद घायल व्यक्ति को निजी कंपनी ने अपने अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया। यहां से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया। चिकित्सकों ने कर्मी की गंभीर हालत को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान देवराज (39), गांव पोशना, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी किन्नौर नवीन जालटा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। रामपुर के खनेरी अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।