{"_id":"6331e743f4ecd97a9650d4dd","slug":"flood-in-khad-rampur-hp-news-sml4230117176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूनंग खड्ड में बाढ़ आने से छह घंटे बंद रहा एनएच पांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूनंग खड्ड में बाढ़ आने से छह घंटे बंद रहा एनएच पांच
विज्ञापन
रूनंग खड्ड से बाढ़ आने के बाद बंद एनएच पांच किया बहाल। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की रूनंग खड्ड में आई बाढ़ से नेशनल हाईवे पांच करीब छह घंटे तक बंद रहा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए बाधित एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। एनएच बहाल होने से हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
गौर हो कि रुनंग खड्ड में रविवार रात करीब साढ़े सात बजे आई बढ़ से नेशनल हाईवे पांच बंद हो गया था। मार्ग बाधित होने से रिकांगपिओ से शिमला और शिमला से किन्नौर की ओर आने वाले वाहनों के पहिये थम गए थे, जिस कारण हजारों लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बाधित एनएच की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण के मजदूर और मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग बहाली का कार्य शुरू हुआ। देर रात करीब एक बजे बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि रुनंग खड्ड में आई बाढ़ से एनएच पांच कुछ घंटों तक बाधित रहा। युद्धस्तर पर कार्य करते हुए मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। अब मार्ग पर वाहनों की आवाजाही हो रही है।