फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five tourists in Sangla Corona positive, rampur bushar news

सांगला में पांच पर्यटक कोरोना पॉजिटिव

Fri, 09 Apr 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। देश में कोविड की दूसरी लहर और कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने पर किन्नौर जिले में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जोरों से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में वीरवार शाम को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। ये सभी बाहरी राज्यों के पर्यटक हैं, जो सांगला घूमने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और आयुर्वेदिक संस्थानों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के करीब नौ हजार 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों में से 6 हजार का टीकाकरण किया गया है। एक अप्रैल से अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु के 22 हजार व्यक्तियों में से 22 प्रतिशत का कोविड टीकाकरण किया गया है। उन्होंने जिले के 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर कोविड वैक्सीन लगवाएं ताकि कोविड की दूसरी लहर को फैलने से पहले ही समय रहते रोका जा सके। साथ ही उन्होंने कोविड के सभी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की है। सीएमओ ने कहा कि 10 अप्रैल को अवकाश के दिन क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ सहित सीएचसी सांगला, निचार, पीएचसी रूपी, कटगांव, स्पीलो, रारंग और लिप्पा, एससी शौंग, जानी, जीएडी थेमगारंग में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार 11 अप्रैल को रिकांगपिओ अस्पताल सहित सीएचसी सांगला, पीएचसी छितकुल, रकछम, रूपी, कानम, एससी ब्रुआ, काचरंग और नेसंग में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed