फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five snakebite cases in a month, 20 people taken to hospital by monkeys

Rampur Bushahar News: एक महीने में सर्पदंश के आए पांच मामले, 20 लोगों को बंदरों ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 09 May 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सोलन शहर और आसपास के गांवों में बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में कुत्तों के साथ अब बंदरों का आतंक भी धीरे-धीरे बढ़ने लग गया है। वहीं गर्मी के समय में सांपों ने भी अपने बिल से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने में शहर व आसपास के गांवों में 5 लोग सर्पदंश व 20 लोगों को बंदरों ने घायल कर अस्पताल पहुंचा चुके हैं। यह सभी मामले शहर व आसपास के गांव से ही आए हैं। शहर में बंदरों के आतंक के कारण अब बच्चों के साथ बड़े लोगों का भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बंदर सरेआम घूमते रहते हैं। वहीं खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए सांप भी परेशानी बन रहे हैं। गर्मी के समय सांप अकसर अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में घने घास के बीच खेत में काम करने के लिए जाने वाले किसान उनकी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में बच्चों का घरों से अकेले बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पिछले एक महीने में बंदर के काटने के बाद 20 लोगों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई है। इसके अलावा 5 लोग सर्पदंश के बाद अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें भी एंटी वैनम इंजेक्शन लगाने और उपचार के बाद घर भेजा गया है। उन्होंने कहा को छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर न जाने दे और खेत में काम करने के लिए जाते समय पांव में जूते पहन कर ही जाए। वहीं सांप या बंदरों के काटने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे व डॉक्टरों की सलाह के बिना कोई कदम न उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed