फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five months later, the Education Minister remembered the Kotkhai gas problem

पांच माह बाद शिक्षा मंत्री को कोटखाई गैस समस्या की याद : भाजपा

Thu, 27 Aug 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। कोटखाई में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भाजपा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर निशाना साधा है। कोटखाई-नावर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर डोगरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री को पांच महीने बाद इस समस्या की याद आई है। डोगरा ने बताया कि भाजपा नेता चेतन बरागटा पिछले पांच महीनों से क्षेत्र में गैस सिलिंडर की समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बरागटा ने इस मामले को उपमंडलाधिकारी कोटखाई, उपायुक्त शिमला और आईओसीएल के अधिकारियों के समक्ष उठाया है। उन्होंने गुम्मा में नई गैस एजेंसी खोलने की मांग भी केंद्र सरकार के समक्ष रखी है। डोगरा ने आरोप लगाया कि कोटखाई के लोग कई महीनों से गैस सिलिंडर की किल्लत से परेशान हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से पूछा कि यदि वे जनता की परेशानी को लेकर गंभीर थे, तो पिछले पांच महीनों में उन्होंने क्या ठोस कदम उठाए। डोगरा ने यह भी आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के बजाय श्रेय लेने की राजनीति पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा नेता क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष उठा रहे हैं। इनमें एलपीजी आपूर्ति और बागवानों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। डोगरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोटखाई की जनता की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने जोर दिया कि जब तक एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य नहीं होती, यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article