फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   five hundred employe participate in maha rally shimla

महारैली में किन्नौर से शिमला पहुंचे 500 कर्मचारी

Sat, 13 Aug 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
five hundred employe participate in maha rally shimla
किन्नौर से न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ शिमला में रैली में भाग लेते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिमला में आयोजित अधिकार महारैली में जिला किन्नौर से न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के 500 कर्मचारियों ने भाग लिया। किन्नौर न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शिमला में रैली के लिए जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी रवाना हुए हें। जिले के भावानगर, सुमरा, सांगला वैली, निचार, पूह, कल्पा, रिकांगपिओ और चौरा से कर्मचारी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उनका कहना था कि पुरानी पेंशन बहाली से सरकार को वित्तीय बोझ बढ़ेगा। इसके बाद भी वह कर्मचारी की भलाई के लिए इस पर विचार-विमर्श करेंगे। इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष बलदेव, किन्नौर संघ के महासचिव मोती नेगी उपप्रधान किन्नौर संघ के मुकेश नेगी, किन्नौर महिला विंग संघ के प्रधान रतन ज्योति, कल्पा ब्लॉक के अध्यक्ष जयदेव नेगी, निचार ब्लॉक संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश नेगी और पूह ब्लॉक संघ के अध्यक्ष जयचंद नेगी सहित कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों ने महारैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed