{"_id":"67c6e806b571b1eb9f083f1b","slug":"five-day-training-camp-at-girls-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-130855-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चार ब्लॉक के अध्यापकों को कंप्यूटर का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चार ब्लॉक के अध्यापकों को कंप्यूटर का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
कन्या स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन मौजूद विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक। संवाद
कन्या स्कूल रामपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चार ब्लॉक रामपुर, कुमारसैन, ननखड़ी और सराहन ब्लॉक के करीब 200 अध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में हेमंत और गोविंद बतौर मुख्य स्रोत व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अध्यापकों को कंप्यूटर के सभी सिस्टम के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अध्यापकों के लिए प्रैक्टिकल का भी आयोजन किया गया। अध्यापकों को स्कूल यू डाइस कोड, पावर ऑफ केयान, डिजिटल क्लास रूम सहित कंप्यूटर के अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी।